शुक्रवार 5 जून 2026 - 21:23
आयतुल्लाह फ़य्याज़ के विचार और रचनाएँ जीवित और प्रेरणादायक रहेंगीः आयतुल्लाहिल उज़्मा सुब्हानी

आयतुल्लाह सुब्हानी ने नजफ़ के प्रमुख मरजए आयतुल्लाह फ़य्याज़ (र) के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही आज वह हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनकी रचनाएँ और उनका स्थायी धार्मिक व बौद्धिक विरासत हमेशा जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा सुबहानी के शोक संदेश का विस्तृत पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन

अत्यंत दुख और शोक के साथ हमें नजफ़-ए-अशरफ़ के प्रमुख मरजअ ए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ इस्हाक़ फ़य्याज़ (र) के निधन की खबर प्राप्त हुई।

यद्यपि आज वह महान विद्वान हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका विचार, उनके कार्य, उनकी पुस्तकीय विरासत और उनके शिष्य आज भी जीवित हैं और आगे भी मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह से शिक्षा, अध्यापन और लेखन के लिए समर्पित किया और अनेक छात्रों का प्रशिक्षण देकर तथा इस्लामी ज्ञान का एक मूल्यवान भंडार छोड़कर इस्लामी दुनिया और धार्मिक संस्थानों की महान सेवा की, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियाँ उठाती रहेंगी।

मैं इस महान मुसीबत को इमाम-ए-ज़माना (अ), हौज़ा ए इल्मिया नजफ़, सभी मरजए-तकलीद, उनके छात्रों, अनुयायियों और विशेष रूप से उनके सम्मानित परिवार के समक्ष प्रस्तुत करता हूँ। मैं अल्लाह से दुआ करता हूँ कि वह इस दिवंगत आत्मा को उच्च दर्जा प्रदान करे और उन्हें अपने नेक बंदों के साथ महशूर करे।

“आशा सईदन वा माता सईदन।”

क़ुम मुकद्दस
हौज़ा ए इल्मिया क़ुम
जाफ़र सुब्हानी

19 ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी क़मरी, 5 जून 2026

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha